सरधना: कालंद रोड पर जुगाड़ की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, सवार बालक की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंद रोड पर सरधना आ रहे एक ई रिक्शा को पीछे से जुगाड़ ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें ई-रिक्शा में सवार बालक सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया राहगीर अनन फानन में बालक को सरधना निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सा ने उसको मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही बालक के परिवार में कोहराम मच गया