प्रयागराज: बाइक चोरी कर कबाड़ी को पुर्जे बेचने वाले गैंग के 4 सदस्यों को जॉर्जटाउन पुलिस ने दबोचा
Sadar, Allahabad | Apr 26, 2026
थाना जॉर्जटाउन पुलिस ने बाइक चोरी कर उनके पुर्जे कबाड़ी को बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिल और एक कटी हुई बजाज एवेंजर के पुर्जे बरामद किए हैं।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक कुमार, सत्य प्रकाश पाल उर्फ सोनू और शेरू उर्फ तुलसीदास को हरी नगर रेलवे लाइन के किनारे से गिरफ्तार किया