डंडा: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोग घायल
Danda, Garhwa | Apr 30, 2026 गढ़वा शाहपुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत परसाहा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम करीब सात बजे पिकअप एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में डंडा थाना क्षेत्र के भिखही गांव निवासी महेंद्र चौधरी, उसका पुत्र छोटू कुमार चौधरी एवं पुत्री पूजा कुमारी शामिल हैं। तीनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पूजा कुमार