#जहां_देखो_वहां_भ्रष्टाचार!
भरतपुर। मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर के रूपवास उपखंड अंतर्गत चक सामरी सड़क मार्ग पर यूपी बॉर्डर के पास बन रही पुलिया में कथित धांधली का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा चिनाई में नाममात्र सीमेंट-मसाले का प्रयोग कर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो इसी पुलिया के घटिया निर्माण का बताया जा रहा है। मामले को लेकर ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।