महसी: देवरायपुर में सर्पदंश से महिला की मौत, पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हरदी थाना क्षेत्र के देवरायपुर गांव निवासी लीलावती मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान एक विषैले सांप ने डस लिया। परिजन जबतक कुछ समझ पाते उससे पहले महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।