सोहागपुर: स्वास्तिक ग्रीन वैली कॉलोनी में दो घरों के टूटे ताले, पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वास्तिक ग्रीन वैली कालोनी में दो घरों मे चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मंगलवार की शाम 7 बजे लगभग बताया कि फरियादी राकेश यादव पिता स्व.श्री प्रेम लाल यादव उम्र 40 वर्ष ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया कि वह अपने परिवार के साथ ताला बंद कर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गांव गए थे।