देवेंद्रनगर: बीती रात पटेल ढाबा के पास पन्ना रोड NH-39 पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्राला खेत में उतरा, ड्राइवर सुरक्षित
बीती रात देवेंद्रनगर के पास पन्ना रोड स्थित एनएच-39 पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, देवेंद्रनगर से लगभग 2 किलोमीटर पहले, पटेल ढाबा के पास पन्ना से सतना की ओर जा रहा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा उतरा।