बालपुर क्षेत्र के ठाकुरपुर गांव मे दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता आरती (22) की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगा है। मृतका की मां मिथिला देवी के अनुसार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष भैंस की मांग को लेकर आरती के साथ मारपीट करता था। सोमवार को उसका शव घर मे पंखे से लटका मिला। सोमवार 3 बजे SHO ने बताया कि शव PM के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है।