धनौरा: एनएचएम कर्मचारियों को दो महीने से नहीं मिला वेतन, काली पट्टी बांधकर गजरौला सीएचसी में किया विरोध प्रदर्शन
गजरौला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों को मार्च एवं अप्रैल 2026 का मानदेय अभी तक भी नहीं मिलने से उनके समक्ष आजीविका चलाने को लेकर भी संकट उत्पन्न हो रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सीएचसी में एकत्र होकर मानदेय की मांग की और बांह पर काली पट्टी भी बांधी। मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन भी भेजा।