पुखरायां में वट सावित्री पर शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। सुहागिन महिलाएं सुबह से वट वृक्ष के नीचे पहुंचकर शनिवार सुबह करीब 11 बजे वट वृक्ष की विधि विधान से पूजा अर्चना की और पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने वट वृक्ष के तने पर कच्ची सूत लपेटते हुए वट वृक्ष की परिक्रमा की।