ईरान युद्ध की आम आदमी तक पहुंची आंच, यमुनानगर में गैस सिलेंडर को लेकर मचा हाहाकार...
#haryana #yamunanagar #gas #cylender
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की आंच अब सीधे आम आदमी की रसोई तक पहुंचती नजर आ रही है। हरियाणा के यमुनानगर में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। हालात ऐसे हो गए हैं कि गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोग घंटों खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।