रामगढ़: रामगढ़ बाजार में कोल्डड्रिंक को लेकर बारातियों ने पान दुकानदार को पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
Ramgarh, Palamu | May 13, 2026 रामगढ़ बाजार के पान दुकान में बुधवार सुबह सात बजे कोल्डड्रिंक को लेकर कहासुनी के बाद बारातियों ने दुकानदार शमशेर अंसारी की पिटाई कर दी। हाथ और गर्दन में गंभीर चोट आई है। प्रारंभिक इलाज किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ा। दोनों को थाना ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।