इगलास: इगलास खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर समर्थकों में उत्साह का माहौल
Iglas, Aligarh | May 11, 2026 इगलास खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सोमवार को कस्बा में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अलीगढ़ मार्ग स्थित श्री किशन जी मैरिज होम पर ज्ञानू शर्मा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया तथा जमकर आतिशबाजी की। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने बाटी मिठाई।