अनूपपुर: पुलिस कॉलोनी में काले नाग से हड़कंप, सर्प प्रहरी ने किया रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
पटोरा टोला वार्ड क्रमांक 2, पुलिस कॉलोनी के पास काला नाग सांप दिखने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्प प्रहरी छोटेलाल यादव ने मौके से सुरक्षित रेस्क्यू किया,बताया गया कि सांप को अशोक गायकवाड के परिसर से निकाला गया, जिसे बाद में सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।