धमतरी: पति की मौत से दुखी पत्नी ने जहर सेवन कर अपनी जान दी
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम खड़मा निवासी झामिन ध्रुव ने 11 जून को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। जानकारी होने पर उसका बेटा उसे इलाज के लिए मगरलोड सिविल अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।