वारासिवनी: महिलाओं के सम्मान की बात करने वाली भाजपा ने बहनों का रोजगार छीना: विधायक विवेक पटेल
स्कूलों में कार्यरत स्व-सहायता समूह की रसोइयों को हटाने के विरोध में दर्जनों महिलाओं ने विधायक विवेक पटेल को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बिना लिखित सूचना रोजगार छीनने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि बच्चों की कम संख्या का बहाना बनाकर गरीब महिलाओं को हटाया जा रहा है। बहाली नहीं होने पर रसोइयों ने व्यापक आंदोलन करने की चेतावनी दी है।