बेलागंज: शॉर्ट सर्किट से सिलौंजा गांव में आग, छह बीघा गेहूं जलकर राख, किसानों में आक्रोश
Belaganj, Gaya | Apr 11, 2026 बेलागंज प्रखंड में लगातार गेहूं की फसल जलने की घटनाओं ने किसानों को गहरी चिंता में डाल दिया है। ताजा मामला लोदीपुर पंचायत के सिलौंजा गांव का है, जहां खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 6 बिगहा