शाहजहांपुर: डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह जनगणना मुहिम को दे रहे हैं धार, युवाओं के लिए जीतने का मौका
देश के भविष्य और विकास की सबसे मजबूत नींव यानी 'जनगणना' को लेकर जिला प्रशासन ने एक अनोखी और आधुनिक पहल शुरू की है। आम जनता, विशेषकर युवाओं को इस महाअभियान से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी (डीएम) धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में एक विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत बेहतरीन रील्स (Reels) और वीडियो बनाने वाले नागरिकों को प्रशासन की