अरवल थाना क्षेत्र के बरगदापुरवा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी के निमंत्रण पत्र बांटने निकले युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।