बेंगाबाद: भाजपा महानगर की बैठक में ‘सेवा और सुशासन’ अभियान पर चर्चा, संगठन को मजबूत करने पर ज़ोर
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के मंडल स्तरीय टोली प्रभारियों की एक आवश्यक बैठक रविवार को 3 बजे तक हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष रंजीत राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला महानगर के प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे।