सहारनपुर: सहारनपुर में 12वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप, युवक ने शादी का झांसा देकर किया अपहरण
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप शनिवार दोपहर 2:00 बजे सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने छात्रा को निकाह का भरोसा देकर अपने साथ ले जाकर होटल के पास बने कमरे में जबरदस्ती की। परिवार के अनुसार रास्ते में आरोपी ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।