गुना नगर: NH 46 बायपास पर बड़ा बस हादसा,कानपुर से रतलाम जा रही स्लीपर बस; खाई में गिरी पति पत्नी सहित 5 गंभीर , मची अपरा तफरी
नेशनल हाईवे-46 पर गुना बायपास के पास मंगलवार तड़के कानपुर से रतलाम जा रही एक स्लीपर बस खाई में गिरकर पेड़ों से टकरा गई। हादसे में दंपत्ति, ड्राइवर और हेल्पर समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस में महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु भी सवार थे। हादसे के कारणों को लेकर स्टेयरिंग फेल होने और ड्राइवर को नींद आने की अलग-अलग बातें सामने आई हैं।