कल्याणपुर: भूस्कौल: फेकन हत्याकांड में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर भुआल गांव में बीते सोमवार को दो व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मार दी थी।जिसमे चकमेहसी थाना क्षेत्र के भूस्कौल निवासी अमित कुमार राय उर्फ फेकन की मौत हो गई थी।घटना को लेकर मृतक की मां ने थाने में आवेदन देकर 5 नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।