करंजो में सोमवार को गंगा दशहरा के अवसर पर बिरसा सेवा संस्थान ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र में एकल ग्रामोत्थान महिला समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं एवं संस्थान के सदस्यों ने शोभा यात्रा निकाली और “धरती हमारी माता है, गंगा हमारी माता है जैसे नारों के साथ विजय नदी पहुंचे। वहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया।