लोहरदगा: सनातन संस्कृति को बचाने के लिए जय श्रीराम समिति जैसी एकता ज़रूरी: डॉ. आशा लकड़ा
लोहरदगा हटिया मोहल्ला स्थित जय श्रीराम समिति के जिला कार्यालय में बुधवार शाम 4 बजे एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता समिति की संरक्षक सुषमा सिंह ने की। बैठक का उद्देश्य समिति के आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा, सामाजिक समरसता को मजबूत करना और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार की रणनीति तय करना था।