लोहरदगा: रेलवे फाटक के पास मिले अधेड़ के शव की हुई शिनाख्त, पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा
48 घंटे बाद शिनाख्त कर परिजनों को सौंपा गया शव लोहरदगा रेलवे फाटक के पास 8 जुलाई की सुबह मिले एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बमनडीहा निवासी केशव उराँव के रूप में की गई है। शव मिलने के करीब 48 घंटे बाद बुधवार को शाम करीब 5 बजे उसके परिजनों ने पहचान की, जिसके बाद पुलिस ने शव को कानूनी प्रक्रिया पूरी करते