लोहरदगा: भारत बंद का लोहरदगा में दिखा मिला-जुला असर, राजद, ट्रेड यूनियन और भाकपा माले ने किया जोरदार प्रदर्शन
लोहरदगा: केंद्र सरकार की नीतियों और चुनाव आयोग के रवैये के विरोध में बुधवार को आयोजित भारत बंद का लोहरदगा जिले में मिला-जुला असर देखने को मिला। राजद के आह्वान पर भारत बंद को समर्थन देते हुए भाकपा माले और विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने समाहरणालय मैदान में दोपहर करीब 2:30 बजे जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।