बिंदकी: बिंदकी में श्रीमद् भागवत कथा में स्वामी श्री राम हृदय दास जी ने कहा- बंसी की मधुर तान गोपिया ही सुन पाती थी
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली रोड स्टेट बैंक के सामने वाली गली में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन मंगलवार की शाम लगभग 5:00 बजे स्वामी श्री राम हृदय दास जी जिज्ञासु ने कहा भगवान श्री कृष्ण की बंसी की मधुर तान गोपिया ही सुन पाती थी। गोपिया वंशी की मधुर तान को अपने आत्मा के करीब महसूस करती थी। उनका प्रेम निस्वार्थ भक्ति पर आधारित था।