अमरोहा: अमरोहा की डिडौली में डायल 112 में तैनात सिपाही पर शराब के नशे में महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Amroha, Amroha | May 2, 2026 अमरोहा के डिडौली क्षेत्र से पुलिस विभाग की छवि को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि डायल 112 पर तैनात सिपाही संजीव तोमर सुबह के समय शराब के नशे में गांव में पहुंचकर महिलाओं के साथ अभद्रता और गाली-गलौज करता है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी सिपाही आये दिन लोगों को धमकाता है और विरोध करने पर अपनी गाड़ी से कुचलने तक की धमकी देता है।