औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में युवक का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी
शहर के नारायणपुर मोहल्ले में एक युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। भरसेन निवासी तथा वर्तमान में नारायणपुर मोहल्ले में रहने वाले आलोक कुमार (पुत्र सुमित नारायण सक्सेना) का शव गुरुवार सुबह घर के अंदर फांसी के फंद