हरदोई: शहर क्षेत्र के कुतुआपुर गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट में घायल सुरजीत ने लगाया कोई कार्यवाई नहीं होने का आरोप
Hardoi, Hardoi | Mar 28, 2024 बुधवार देर रात कोतवाली शहर के भदेचा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए गुरुवार को मेडिकल कालेज लाया गया जहां एक युवक अजय की हालत गम्भीर होने पर उसे लखनऊ रेफर किया गया। घायल सुरजीत ने पुलिस द्वारा कोई कार्यवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।