आगामी जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से श्रीमती अलका, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात/स्टाफ ऑफिसर द्वारा पुलिस लाइन्स, आगरा में एक ब्रीफिंग गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारीगण को सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
#UPPolice