पूरनपुर: सीएचसी में ठंडे पानी का फ्रीजर बना शोपीस, मरीज हो रहे परेशान
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगरपालिका द्वारा मरीजों और तीमारदारों के लिए ठंडे पानी की सुविधा हेतु फ्रीजर लगाया गया था, ताकि लोगों को बाजार से पानी खरीदना न पड़े। लेकिन वर्तमान में यह फ्रीजर केवल शोपीस बनकर रह गया है। तेज गर्मी और धूप के कारण टंकी का पानी गर्म हो जाता है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गर्म पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।