अंबिकापुर: ग्राम भीट्ठीकला में सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत के बाद ग्रामीणों ने NH 130 जोगीबांध के पास चक्काजाम किया
मणिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर NH 130 स्थित जोगी बांध के पास टायर चला कर चक्का जाम कर दिया। शासन प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाइए दे रहे चक्का जाम से आवागमन बाधित हो गया है।