शाहबाद: सीताबाडी मौजा कलोनियां में वनविभाग ने 45 बीघा भूमि से हटाया अतिक्रमण
Shahbad, Baran | Jul 13, 2024 सीताबाडी मौजा कलोनियां में झूलावाली नामक स्थान पर 45 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यहां पर तारबंदी करके अतिक्रमण कर रखा था। जिसको स्टाफ की सहायता से व कटर मशीन से तारों को काटकर अतिक्रमण हटाया गया। मौके से 10 जाली के बंडल एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया। कार्यवाही के दौरान रामकिशन नागर वनपाल, सुरेश सहरिया सहायक वनपाल मौजूद रहे हैं।