आगरा: आगरा न्यायालय ने विवाहिता व मौसेरे देवर हत्याकांड में पति समेत 3 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई
आगरा न्यायालय ने विवाहिता पूजा और उसके मौसेरे देवर शिवम की नृशंस हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे-26 कोर्ट ने पति गौरव, ससुर मदन सिंह और देवर अभिषेक को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा और एक-एक लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। जबकि साक्ष्यों के अभाव में सास नीलम को बरी कर दिया गया।