इस्लामनगर अलीगंज: कैथा पंचायत का विभिन्न मांगों को लेकर घेराव, किया गया प्रदर्शन
इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड की कैथा पंचायत में बुधवार को किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा कैथा के बैनर तले बुधवार को 3 बजे विभिन्न मांगों को लेकर घेराव व प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मनरेगा को पूर्व स्वरूप में बहाल करने, काम की गारंटी 100 से बढ़ाकर 200 दिन करने तथा मजदूरी ₹700 प्रतिदिन देने की मांग उठाई।