कर्वी: कर्वी तहसील परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत डीएम व एसपी द्वारा किया गया वृक्षारोपण
कर्वी तहसील परिसर में आज सुबह 11 बजे एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत जिलाधिकारी शिवशरण अप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पौधा रोपण किया है। और समाधान दिवस में फरियाद लेकर आए फरियादियों को एक एक पौधा दिया है। और हर एक व्यक्ति से कम से कम एक एक पौधा मां नाम लगाने की अपील की है।