विदिशा नगर: शिवराज स्ट्रीट वेंडरों के बीच पहुंचे, खुद गन्ने की मशीन चलाकर निकाला जूस
विदिशा के बड़े बाजार में आयोजित स्ट्रीट वेंडर कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का अलग अंदाज देखने को मिला…रविवार शाम 5 बजे कार्यक्रम में पहुंचते ही शिवराज सिंह चौहान ने योजना से लाभान्वित गन्ना विक्रेता से मुलाकात की… इस दौरान उन्होंने अपने हाथों से गन्ने की मशीन चलाई और जूस भी निकाला… मंत्री ने अन्य स्ट्रीट वेंडरों से भी बातचीत की।