हुज़ूर: भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर की दीवार पर हरे रंग का पेंट कर लगाया गया झंडा, शिकायत दर्ज
Huzur, Bhopal | Jul 4, 2025 भोपाल में हमीदिया अस्पताल परिसर की बाउंड्रीवॉल पर कुछ लोगों ने हरे रंग से पेंट करने के बाद वहां झंडा लगा दिया। शुक्रवार को अस्पताल के ब्लॉक-2 के पीछे इमरजेंसी के पास कुछ बाहरी लोग धार्मिक गतिविधियां करने लगे। इसकी जब अस्पताल के जूनियर डॉक्टर और कर्मचारियोंको जानकारी लगी तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर विरोध दर्जकराया। इस दौरान कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई।