नवगछिया: रंगरा लूट कांड: दो आरोपी गिरफ्तार
रंगरा थाना पुलिस ने लूट कांड में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चापर गांव निवासी छोटु यादव और अमित सहनी को पकड़ा गया। दोनों पर वर्ष 2025 में आइसक्रीम व्यवसायी से हथियार के बल पर नगद राशि और मोबाइल लूटने का आरोप है।...