सिवनी मालवा: 24 जुलाई को सिवनी मालवा आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, एसडीओपी कार्यालय में होगी पदाधिकारियों की बैठक
24 जुलाई को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रस्तावित दौरे को लेकर सिवनी मालवा एसडीओपी कार्यालय में गुरुवार शाम लगभग 5 बजे कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक आयोजित हुई।कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी और ई-टोकन प्रणाली बंद करने की मांग को लेकर एक ट्रैक्टर रैली निकाली