विदिशा नगर: सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, निकासी बंद होने से बढ़ी लोगों की परेशानी
पठारी तहसील के ग्राम शहरवासा में ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे जनसुनवाई में सरकारी रास्ते पर कब्जे की शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रास्ते पर मकान बना लिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। साथ ही बारिश का पानी भी नहीं निकल पा रहा, जिससे जलभराव की स्थिति बन रही है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा