मंदसौर: जीतू पटवारी पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री की 'जुबान' को पानी से धोकर जताया आक्रोश
मंदसौर के गांधी चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया,पुतला दहन के बजाय कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से मुख्यमंत्री की,जुबान”को पानी से धोकर विरोध जताया,कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से माफी की मांग की। प्रदर्शन में विधायक विपिन जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे,