कोईलवर: मटियारा में कथावाचक के गाड़ी से नगदी तथा पूजा के बर्तन चोरी के आरोप में गिद्धा ओपी पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
गिद्धा ओपी क्षेत्र के मटियारा गांव में वृंदावन से आए हुए कथावाचक के गाड़ी से शीशा तोड़कर पूजा के बर्तन सहित नगदी चोरों ने की चोरी। चोरी के घटना के बाद गिद्धा ओपी मे कथावाचक के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया। लिखित आवेदन के आधार पर गिद्धा ओपी पुलिस ने मटियार गांव से रिशु कुमार तथा बिट्टू कुमार को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर जेल भेज दिया है।