रामसनेही घाट: कोतवाली दरियाबाद के एक गांव से 25 वर्षीय लड़की सब्जी खरीदने गई, वापस नहीं लौटी, मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत एक गांव के व्यक्ति ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी की उम्र करीब 25 वर्ष है जो 14 अप्रैल को शाम 4:00 बजे बाजार सब्जी खरीदने गई। वापस नहीं लौटी काफी खोजबीन किया पता नहीं चला। यह भी बताया लड़की एक नंबर पर जब तक बात कर लिया करती थी। दरियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आज बृहस्पतिवार की दोपहर 3:00 बजे मामले की जांच कर रही है।