पटना ग्रामीण: कदमकुआं थाना इलाके में घर के बाहर से एक पत्रकार की बाइक की हुई चोरी
राजधानी में इन दिनों चोरी की घटना बढ़ गई है। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के बाकड़गंज कालामंच के पास की है। अज्ञात चोरों एक पत्रकार की बाइक चोरी कर ली। पीड़ित बिट्टू ने थाने में शिकायत दर्ज कराया है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दो युवक बाइक को ले जाते हुए दिख रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।