पटना ग्रामीण: CPI कार्यालय में CPI के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने सीएम अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की निंदा की
सीपीआई कार्यालय में सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की निंदा की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है और इस गिरफ्तारी कि वह घोर निंदा करते हैं।