खरसिया: तेलीकोट के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में भक्ति भाव से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा
ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जन्मोत्सव का पर्व आज भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया।इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।