हरदोई: यातायात नियम तोड़ने पर 1225 वाहनों के चालान, 11 लाख 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया
Hardoi, Hardoi | Jun 19, 2026 शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 563 बाइक चालकों का हेलमेट न पहनने पर चालान किया गया, तीन सवारी के 74 चालान किए गए, जबकि सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वाले 22 वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गयी।